लातेहार, सितम्बर 29 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। आशा आजीविका महिला संगठन बेतला की संकुल स्तरीय आमसभा मंगलवार को ग्राम कुटमू स्थित पुराने पंचायत भवन में संपन्न हुई। उद्घाटन जिप सदस्य संतोषी शेखर, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह और कांग्रेस यूथ के विजय बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। सभा में महिलाओं को आजीविका के विभिन्न साधनों से जोड़ने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर खास जोर दिया गया । वहीं इस दौरान संगठन के द्वारा पिछले वर्ष किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी मौजूद सदस्यों को दी गई। साथ ही संगठन संचालित ऋण व्यवस्था,बचत और रोजगारपरक कार्यों की समीक्षा की गई। मौके पर जिप सदस्य संतोषी समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को संगठित कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना संगठन का मु...