Latehar News: आरपीएस स्कूल में केक काटकर मनाया गया बाल दिवस
लातेहार, नवम्बर 14 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। बाल दिवस पर शनिवार को प्रखंड के रामपुर स्थित आरपीएस स्कूल में उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केक काटकर बच्चों ने बाल दिवस की खुशियां मनाईं। शिक्षकों ने बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। शिक्षकों ने बच्चों को बाल दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी शिक्षा, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। विद्यालय के निदेशक सत्यानंद वर्मा ने मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बाल दिवस पर 50 बच्चों को मिला उपहार वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.