Latehar News: आपसी तालमेल से ससमय जुलूस विसर्जन की बनी सहमति
लातेहार, अक्टूबर 13 -- Latehar News: बेतला। दुर्गोत्सव पर शांति और आपसी सौहार्द के माहौल में जुलूस-विसर्जन को लेकर क्षेत्र के सभी दुर्गापूजा समितियों की बैठक मंगलवार को सरईडीह शिवमंदिर में हुई। अध्यक्षता मंदिर समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने की। इसमें सर्वसम्मति से आपसी तालमेल के साथ समय पर जुलूस निकालने और प्रतिमा विसर्जन करने का निर्णय लिया गया। इसके पूर्व अध्यक्ष गुप्ता ने सभी पूजा समितियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। बैठक में केचकी मुखिया बुद्धेश्वर सिंह समेत सरईडीह-पोखरी, कुटमू, अखरा, कोलपुरवा, बखोरीडेरा, केचकी, कंचनपुर आदि गांव के पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Palamu News: दुर्गोत्सव को लेकर नगर पंचायत ने शहर के पूजा समितियों के साथ की समन्वय बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.