लातेहार, अगस्त 9 -- Latehar News: मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत जुंगुर गांव में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को एसबीआइ फ़ाउंडेशन और सपोर्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम सेवा परियोजना, जुंगुर के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान चिंता देवी, बैगा राजदेव सिंह, ईश्वरी सिंह एवं ग्राम सेवा परियोजना प्रबंधक जितेन्द्र कुमार को आदिवासी परंपरागत शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने आदिवासी परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के तहत बैगा राजदेव सिंह को देवी मंडप परिसर में पौधरोपण के लिए फलदार पौधे उपलब्ध कराए गए। संस्था के सदस्यों ने कहा कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को हराभरा बनाने के साथ ग्रामीणों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागर...