Latehar News: आदिवासी टाना भगत उच्च विद्यालय निंद्रा में चोरी, ऑफिस का ताला तोड़ फुटबॉल-जर्सी समेत कई सामानो की चोरी
लातेहार, जुलाई 20 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड की डुमारो पंचायत अंतर्गत निंद्रा स्थित आदिवासी टाना भगत उच्च विद्यालय में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय के कार्यालय का दरवाजा तोड़कर अंदर रखे बॉक्स और अलमारी से फुटबॉल व खिलाड़ियों की जर्सी चोरी कर ली। वहीं कार्यालय में रखे छात्रों के प्रमाणपत्र, रजिस्टर व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को इधर-उधर बिखेर दिए। इससे कई आवश्यक अभिलेख क्षतिग्रस्त हो गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुखदेव गोप ने बताया कि घटना की जानकारी सोमवार की सुबह विद्यालय खुलने पर मिली। कार्यालय का दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर समान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना चंदवा थाना को दी जा रही है तथा प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.