Latehar News: आदिवासी छात्रावास में पानी का रिसाव, छात्रों को होती है परेशानी
लातेहार, अगस्त 22 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। जिला समाहरणालय के पीछे स्थित आदिवासी बालक व बालिका छात्रावासों में शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं। जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने बालक छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कल्याण विभाग व संबंधित पदाधिकारियों द्वारा छात्रावासों की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बालक छात्रावास के छात्रों ने बताया कि प्रार्थना सभा स्थल, कमरे, इंडोर व आउटडोर जिम, इंचार्ज क्वार्टर समेत कई स्थानों पर हल्की बारिश में भी पानी जमा हो जाता है। कई कमरों में पानी का रिसाव होता है। छात्र जगदीश उरांव, विकास उरांव, आकांक्षा उरांव, अरविंद, मिथलेश, शिवम उरांव, प्रिंस उरांव, संजीत उरांव, अजीत व अभिषेक समेत अन्य ने बताया कि छात्रावास में रसोइया नहीं है। ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.