Latehar News: आदिम जनजाति आवासीय विद्यालय से छह छात्र भागे,पुलिस ने पकड़कर सीडब्ल्यूसी को सौंपा सीसीटीवी कैमरा गुलेल से तोड़ा
लातेहार, जुलाई 13 -- Latehar News: मनिका प्रतिनिधि। जिले के मनिका प्रखंड स्थित आदिम जनजाति आवासीय विद्यालय से शनिवार की देर रात छह छात्र फरार हो गए। विद्यालय से निकलने के दौरान छात्रों ने परिसर से सटे कौशल विकास केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे को गुलेल से क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, घर जाने की कोशिश में निकले सभी छात्रों को मनिका पुलिस ने संदेह के आधार पर पकड़ लिया। पूछताछ में छात्रों ने विद्यालय से भागने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार, छात्र देर रात विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था का लाभ उठाकर परिसर से बाहर निकल गए। बाहर निकलते समय पहचान छिपाने के उद्देश्य से उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को गुलेल से निशाना बनाकर तोड़ दिया। इसी बीच पुलिस की नजर संदिग्ध परिस्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.