Latehar News: आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के विकास का विद्यार्थियों को दिया मंत्र
लातेहार, नवम्बर 1 -- Latehar News: लातेहार, सवाददाता। नेतरहाट आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से 30 और 31 अक्टूबर को व्यक्तित्व विकास पर दो दिवसीय काउंसलिंग-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। 'द नेतरहाट लेगेसी एंड द ह्यूमन एज' विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, प्रभावी संवाद और जिम्मेदार नेतृत्व के गुर सिखाए गए। कार्यशाला में काउंसलर धीरज कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संवादात्मक और प्रेरक शैली में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अपनी क्षमताओं को पहचानना और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। सकारात्मक सोच व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों से लड़ने की ताकत देती है, जबकि नकारात्मक विचार उसके मनोबल और व्यक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.