Latehar News: आठ वर्षीय बच्ची को बिच्छू ने डंक मारा
लातेहार, अक्टूबर 25 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के तुरीडीह स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में आठ वर्षीय बच्ची आयुषी कुमारी को बिच्छू ने डंक मार दिया। इससे बच्ची अचेत होकर गिर पड़ी। घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, आयुषी कुमारी पिता सकेंद्र कुमार सुबह प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद कक्षा में बैठी थी। इसी दौरान बिच्छू ने उसके गले के पास डंक मार दिया। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। घटना के बाद परिजन चिंतित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.