Latehar News: आकाशीय बिजली गिरने से वृद्धा की मौत, मुआवजे की मांग
लातेहार, सितम्बर 11 -- Latehar News: छिपादोहर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के केड़ (कारीमाटी) गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से 60 वर्षीय वृद्धा लाच्छो कुंवर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लाच्छो कुंवर गुरुवार को अपने घर में थीं। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि लालमन उरांव ने छिपादोहर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी यकीन अंसारी के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका लाच्छो कुंवर बेहद गरीब परिवार से थीं। यह भी पढ़ें- Siwan News बसंतपुर में ठनका गिरने से महिला की मौत उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.