Latehar News: आंवला नवमी पर महिलाओं ने की वृक्ष की पूजा-अर्चना
लातेहार, नवम्बर 18 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर बुधवार को जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में आंवला नवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद शहर से सटे तापा पहाड़ पर आंवला वृक्ष के नीचे विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, अखंड सौभाग्य और आरोग्य की कामना की। महिलाओं ने आंवला वृक्ष की परिक्रमा कर धार्मिक कथा सुनी और अपनी श्रद्धा के अनुसार दान-दक्षिणा दी। पूजा के बाद आंवले का फल प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। कई महिलाओं ने वृक्ष के नीचे खिचड़ी बनाकर परिवार के सदस्यों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Banka News: श्रद्धालुओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा व परिक्रमा इस अवसर पर तापा पहाड़ पर लोगों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.