Latehar News: आंधी-बारिश में पांच पेड़ सड़क पर गिरे, दो घंटे बाधित रहा आवागमन
लातेहार, सितम्बर 17 -- Latehar News: छिपादोहर,प्रतिनिधि। बुधवार की शाम तेज आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान छिपादोहर-गारू मुख्य मार्ग पर भैंसाखाड़ के समीप पांच बड़े पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गए। पेड़ गिरने से बिजली के कई पोल और तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों का आवागमन करीब दो घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वनपाल नवीन कुमार के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ों को काटकर हटाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सड़क को आवागमन के लिए साफ किया गया। इसके बाद वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका। इधर, पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट जाने के कारण लाभर और मुंडू क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। बिजली बाधित रहने से दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.