Latehar News: आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर सामान चोरी
लातेहार, सितम्बर 22 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चेताग पंचायत के चेताग गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर विभिन्न सामानों की चोरी कर ली। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने केंद्र का ताला टूटा देखा,जिसके बाद इसकी सूचना आंगनबाड़ी सेविका को दी गई। सेविका के अनुसार सोमवार को केंद्र का संचालन करने के बाद बच्चों की छुट्टी कर प्रतिदिन की तरह केंद्र में ताला लगाकर वह अपने घर चली गई थीं। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने केंद्र का ताला तोड़कर अंदर रखे सामानों का चोरी कर ली।चोरी गए सामानों में दो गैस सिलेंडर,दो गैस बर्नर, करीब 30 थाली,30 कटोरे,एक कुकर,करीब 30 गिलास,दो बड़े कटोरे,30 चम्मच,एक कड़ाही,एक कलछुल छोलनी सहित अन्य सामान शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सेविका ने संबंधित विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.