Latehar News: अवैध बालू भंडारण के मामले में एक गिरफ्तार
लातेहार, अगस्त 21 -- Latehar News: बारियातू, प्रतिनिधि। बारियातू थाना पुलिस ने शुक्रवार को तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर न्यायालय के निर्देश पर इश्तेहार चिपकाया। अवैध बालू भंडारण के मामले में बालू जब्त कर कानूनी कार्रवाई की तथा एक प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, बीएनएस एवं हथियार रखने से संबंधित मामले में अप्राथमिक अभियुक्त राहुल सिंह उर्फ राहुल, पिता कौलेश्वर सिंह, निवासी चेटर, चंदवा के घर व्यवहार न्यायालय के निर्देशानुसार विधिवत इश्तेहार चिपकाया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया। वहीं, अवैध रूप से बालू भंडारण के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर बारियातू थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने सशस्त्र बलों के साथ टीईपीएल कंपनी द्वारा किए गए बालू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.