Latehar News: अवैध कोयला परिवहन करते पुलिस ने तीन ट्रक किया जब्त,तीन चालक गिरफ्तार
लातेहार, जुलाई 28 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। अवैध खनन एवं कोयला परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लातेहार पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरहंज थाना कांड संख्या 25/26 में बिना वैध कागजात के कोयला परिवहन कर रहे तीन ट्रकों को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान ट्रक संख्या जेएच02एएक्स-3022, जेएच02एजी-5519 एवं जेएच02एटी-0155 को रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से तीनों ट्रकों के चालकों मुकेश यादव, मुखलाल यादव एवं उदय कुमार यादव, सभी निवासी ग्राम केंदुआ, थाना गिदोर, जिला चतरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बिना वैध कागजात के खनिजों का परिवहन करने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.