Latehar News: अलग अलग सड़क हादसे में 3 युवक घायल, एक रेफर
लातेहार, अगस्त 1 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। शुक्रवार की देर शाम चंदवा थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 3 युवक घायल हो गए। पहली घटना मुख्य बाज़ार में हुई । जहां बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गए। घायलों की पहचान कुसुमटोला निवासी अनीश लकड़ा तथा राकेश उरांव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से घर वापस लौट रहे थे। हादसे में अनीश लकड़ा के पैर की उंगलियों में गंभीर चोट आई है, जबकि राकेश उरांव को मामूली चोटें लगी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी चंदवा पहुंचाया गया, जहां डॉ. नीलिमा कुमारी ने उनका प्राथमिक उपचार किया। अनीश लकड़ा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना गैरेज लेन के समीप हुई,जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.