लातेहार, जुलाई 18 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बालूमाथ प्रखंड में योजना की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रखंड क्षेत्र की निवासी शांति देवी, पति उपेंद्र रजक ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2024 में उनके नाम से स्वीकृत अबुआ आवास योजना की राशि का भुगतान कथित रूप से दूसरे आवास को दिखाकर कर दिया गया। यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह न केवल सरकारी राशि के दुरुपयोग का मामला होगा, बल्कि गरीब लाभुकों के अधिकारों से खिलवाड़ और सरकारी अभिलेखों में गंभीर अनियमितता का भी संकेत माना जाएगा। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोग पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों ने भी उठाए सवाल...