लातेहार, नवम्बर 3 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। जिले के मनिका थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को अवैध रूप से पोस्ता और अफीम की खेती की रोकथाम को लेकर पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरवाडीह वीरेंद्र कुमार राम के नेतृत्व में मनिका थाना क्षेत्र के डोकी, पगार और शैलदाग गांव के जंगली एवं पहाड़ी इलाकों में अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें अवैध मादक पदार्थों की खेती से दूर रहने की अपील की। एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार राम ने ग्रामीणों को बताया कि पोस्ता, अफीम और गांजा जैसे मादक पदार्थों की अवैध खेती कानूनन अपराध है। इसमें संलिप्त पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने ग्रामीणों से ऐसी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देन...