लातेहार, अक्टूबर 5 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ब्रह्मणी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार सुबह करीब सात बजे एक 407 मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक सोमरा उरांव घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 407 मालवाहक वाहन लातेहार की ओर से चंदवा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान ब्रह्मणी पेट्रोल पंप के समीप अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराया। पेड़ से टकराने के बाद वाहन पलट गया। हादसे में चालक सोमरा उरांव को चोटें आईं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का ...