लातेहार, जुलाई 18 -- Latehar News: बारियातू, प्रतिनिधि। हेरहंज से फुलसू तक निर्माणाधीन सड़क में संवेदक की लापरवाही के कारण फुलसू स्थित शिव मंदिर परिसर में बारिश का पानी भर गया। गुरुवार की देर रात हुई तेज बारिश के बाद अधूरी छोड़ी गई नाली से पानी सीधे मंदिर और पूजा स्थल तक पहुंच गया, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के साथ नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। एक ओर नाली का निर्माण कर उसे स्लैब से ढका गया है, लेकिन मंदिर के समीप कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। कुछ हिस्सों में नाली खुली होने के कारण बारिश और नाली का पानी सीधे मंदिर परिसर में जमा हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर से सटे स्तरोन्नत उच्च विद्यालय परिसर में भी जलजमाव हो गया है, जिससे छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में ...