Latehar News: अतिथि भवन निर्माण को लेकर डीडीसी ने किया स्थल निरीक्षण
लातेहार, सितम्बर 12 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद ने शनिवार को बालूमाथ पहुंचकर प्रस्तावित अतिथि भवन निर्माण के लिए चिन्हित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीपीओ आवास के समीप,न्यू बस स्टैंड परिसर,कृषि विज्ञान केंद्र परिसर एवं बाजार परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों से प्रस्तावित स्थलों की उपलब्धता, भूमि की स्थिति एवं निर्माण की संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह,विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता पुनि उरांव,अंचल अधिकारी बालेश्वर राम,बीडीओ सोमा उरांव, कनीय अभियंता अजमल हुसैन, हल्का कर्मचारी अनिल होरो एवं अंचल अमीन अमित कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीडीसी श्री अहमद ने कहा कि बालूमाथ में सरकारी अतिथि भवन नहीं होने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.