Latehar News: अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत सख्त, तीन पर प्राथमिकी
लातेहार, अक्टूबर 9 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को पानी टंकी के समीप सड़क पर आलू बेच रहे व्यवसायी का एक ट्रैक्टर आलू व अन्य सामान नगर पंचायत ने जब्त किया था। बुधवार को भी कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में धर्मपुर मोड़ के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया। इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर सदर थाना में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। राजीव रंजन ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अतिक्रमण और सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Latehar News: ट्रकों की समय-सीमा और चंदवा में रोकने की समस्या का मुद्दा उठा उन्होंने दुकानदारों से नाली, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.