Latehar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, रेफर
लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। बालूमाथ- बारियातू मुख्य सड़क मार्ग पर बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बारियातू प्रखंड के पूकचू गांव निवासी जितेंद्र उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जितेंद्र उरांव सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक संजय सिद्धार्थ ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.