Latehar News: अचानक कार का गेट खोलने से बाइक सवार घायल
लातेहार, नवम्बर 1 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बस स्टैंड मोड़ के पास रविवार को खड़ी कार के खुले गेट से टकरा कर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें बाइक सवार सोनू घायल हो गया। कार चालक के रिश्ते दार ने पुलिस करवाई से बचने के लिए घायल युवक को प्राइवेट स्तर इलाज कराया। घायल युवक ने बताया कि बाइक से वह जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर खड़ी कार के चालक ने बिना देखे अचानक गेट खोल दिया। गेट में बाइक टकराने से वह सड़क पर गिर गया। इस पर सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी आदि कई लोगो ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़क के दोनों तरफ ऑटो खड़ी थी। जगह नहीं रहने और कार खड़ी करने के कारण यह दुर्घटना हुई है। उन्होंने सड़क के दोनों तरफ रोज खड़ी होने वाले ऑटो को हटाने की मांग प्रशासन से की है। ताकि बड़ी दुर्घटना नहीं हो सके ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.