Lamborghini की नई सुपरकार, 7 सेकेंड से कम में 200 kmph की स्पीड, कंपनी बनाएगी केवल 1963 यूनिट
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- लैंबॉर्गिनी (Lamborghini) अपनी फ्लैगशिप V12 हाइब्रिड सुपरकार Revuelto का ज्यादा पावरफुल और ट्रैक-फोकस्ड Revuelto Super Veloce (SV) वर्जन लेकर हाजिर है। यह सुपरकार बेहद एक्सक्लूसिव है और कंपनी इसकी सिर्फ 1,963 यूनिट्स ही बनाएगी। इसे खासतौर से कंपनी के स्पेशल कस्टमर्स और कलेक्टर्स के लिए लाया गया है। स्टैंडर्ड Revuelto की तुलना में SV में ज्यादा पावर, कम वजन, बेहतर एयरोडायनामिक्स और ट्रैक पर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कई बदलाव किए गए हैं।1,065 HP की पावर Revuelto SV में वही 6.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V12 इंजन दिया गया है, जो 9,500rpm तक घूम सकता है और अकेले 825hp की पावर जेनरेट करता है। हालांकि, तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स की कैपेसिटी को 190hp से बढ़ाकर 299hp कर दिया गया है। इसके चलते सिस्टम का टोटल आउटपुट 1,065hp हो गया है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.