ललितपुर, अक्टूबर 1 -- Lalitpur News: ललितपुर,संवाददाता। 'फैमिली आईडी - एक परिवार एक पहचान' योजना में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही अब उन पर भारी पड़ सकती है। योजनाओं के लाभार्थियों की फैमिली आईडी नहीं बनने से नाराज मुख्य विकास अधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए सुधार नहीं होने पर अफसरों को कार्रवाई की चेतावनी दी। भारत सरकार के दिशा निर्देश पर जनपद में उन परिवारों की फैमिली आईडी बनाई जा रही, जिनके पास राशनकार्ड नहीं हैं। आने वाले दिनों में फैमिली आईडी बिना विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा। परिवार की यूनिट का यह एक महत्पूर्ण प्रपत्र होगा।

विभागीय कार्यों की प्रगति जनपद में विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने वाले परिवारों और व्यक्तियों के फैमिली आईडी बनाए जा रहे हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो जनपद में कुल 1,50,084 लाभार्थियों के फैमिली ...