ललितपुर, जुलाई 25 -- Lalitpur News: मड़ावरा। आकांक्षी ब्लाक के ग्रामों में विकास कार्यों की गति को रफ्तार देने के लिए अफसरों का फोकस योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर है। एसडीएम के मुताबिक प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विकास, सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण तथा सभी पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराना है।

विकास कार्यों के प्रस्ताव उन्होंने अधिकारियों व ग्राम प्रधानों को योजना के तहत चयनित गांवों की आवश्यकताओं का सूक्ष्म सर्वेक्षण करके प्राथमिकता के आधार पर ग्राम विकास योजना (वीडीपी) का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। इसको निर्धारित समय सीमा तीन दिन के भीतर सभी कार्यों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाये। गांवों में पेयजल, स्वच्छता, सड़क, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आवास...