ललितपुर, जुलाई 15 -- Lalitpur News: ललितपुर। जिले में 6 से 14 वर्ष आयु का कोई भी बच्चा विद्यालय में प्रवेश से वंचित न रहे। कक्षा 5 उत्तीर्ण शत-प्रतिशत छात्रों को कक्षा 6 तथा कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्रों का कक्षा 9 में नामांकन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही सत्र 2026-27 में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं के आधार-सीडेड करवाते हुए अतिशीघ्र डीबीटी की धनराशि का लाभ प्रदान किया जाए। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय टास्क फोर्स व जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक के दौरान यह दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सत्र 2026-27 में आरटीई के अंतर्गत आवंटित सीटों के सापेक्ष प्रवेश की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि जिन छात्रों ने प्रवेश नहीं लिया, उनके संबंध में स्पष्ट लिखित साक्ष्य तथा स्थिति स्पष्ट करें। डीएम ने समेकित शिक्षा के ...