ललितपुर, अक्टूबर 24 -- Lalitpur News: ललितपुर। खाद के निजी विक्रेताओं की मानमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। कार्रवाई का भी उन पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। बीते रोज एसडीएम व कृषि विभाग ने संयुक्त रूप से 41 दुकानों पर छापेमारी के दौरान पांच नमूने भरे। अनियमितता पर जिला कृषि अधिकारी ने एक दुकानदार की खाद बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही तीन विक्रताओं से जवाब तलब किया। जनपद में इस बार रबी में साढ़े तीन लाख हेक्टेयर फसलों को बोने का निर्णय लिया गया है। खरीफ फसल काटने के बाद किसानों ने रबी में गेहूं. चना, मटर, सरसों, जौ आदि फसलों की बुआई शुरू कर दी। इसलिए किसान खाद, बीज, कीटनाशक आदि का इंतजाम करने में जुटा हुआ है। जनपद में लगभग एक सौ नब्बे निजी और चवालीस सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को यूरिया, डीएपी, एनपीके आदि खादें बेची जा रही हैं। पर्...