Lalitpur News: 22 तक भारी वाहन प्रतिबंधित, उन्नाव में बक्सर पुल वाला रास्ता बंद
ललितपुर, अक्टूबर 19 -- Lalitpur News: प्रतिमा विसर्जन और दशहरा मेले के दौरान उन्नाव और फतेहपुर जिले में भारी वाहनों को लेकर डायवर्जन लागू किया गया है। इसके तहत मंगलवार सुबह सात बजे से 22 अक्तूबर की रात तक भारी वाहनों के लिए बक्सर पुल की ओर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य तक पहुंचना होगा। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के मुताबिक सुमेरपुर तिराहा (थाना बिहार क्षेत्र) से आने वाले सभी भारी वाहनों को सीधे एनएच-31 से होते हुए लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर भेजा जाएगा। वाहन चालक इसी निर्धारित मार्ग का इस्तेमाल कर गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इस दौरान बक्सर पुल की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: दशहरे पर आज रहेगा रूट डायवर्ट, सुबह 6 से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री मौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.