ललितपुर, अगस्त 19 -- Lalitpur News: ललितपुर। जिला पंचायत की ओर से ग्रामीण इलाकों के निजी स्कूलों को जारी हैसियत कर और लाइसेंस के नोटिस से संचालकों में असंतोष व्याप्त हो गया है। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के ब्लॉक जखौरा अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी सदर को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापर में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित निजी विद्यालय व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं हैं, बल्कि अधिकांश विद्यालय सोसाइटी व गैर लाभकारी संस्थाओं से संचालित हैं। इन विद्यालयों का उद्देश्य लाभ कमाना नहीं है। वह कम संसाधनों में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवा रहे हैं। विद्यालय से प्राप्त होने वाली फीस अथवा अन्य आय किसी व्यक्ति विशेष की व्यक्तिगत आमदनी नहीं होती। विद्यालय की समस्त प्राप्तियां शिक्षकों, ...