Lalitpur News: हदबंदीशुदा जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
ललितपुर, अगस्त 23 -- Lalitpur News: तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम तेरई स्थित एक किसान की जमीन पर गांव के ही दबंगों ने लगे पत्थरों को उखाड़ फेंका और अवैध रूप से कब्जा कर लिया। इस मामले को लेकर पीड़ित ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई के लिए मांग उठाई। ग्राम तेरई निवासी भागीरथ पुत्र परीक्षत ने तालबेहट कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उनकी भूमि की हदबंदी के बाद रंग भरा जा चुका था। राजस्व विभाग ने पूरी कार्रवाई करके उनको कब्जा भी दिया था। बावजूद इसके विपक्षियों ने अवैध कब्जा कर लिया। उन्हों ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मांग उठाई। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन के लिए चेतावनी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.