ललितपुर, अगस्त 30 -- Lalitpur News: ललितपुर। तेज, सुलभ और सुरक्षित सफर के लिए बनाए गए झांसी ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बेहद खतरनाक हो चुका है। इसके अनगिनत छोटे बड़े गड्ढों की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसमें लोगों की मौत हो रही है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, वाहनों के क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग बनाकर वाहन सवारों से टोल टैक्स तो वसूला जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार उसकी मरम्मत पर कतई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसकी वजह से झांसी ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग अब चलने लायक नहीं बचा है। कहीं सड़क के बीचोंबीच गड्ढों की श्रृंखला बन गई तो किसी स्थान पर सड़क के बड़े हिस्से में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। ललितपुर से झांसी जाते समय बाईपास से हाइवे पर पहुंचते ही सड़क का बड़...