Lalitpur News: सड़क पर कचरे के ढेर, बजबजा रही नालियां
ललितपुर, जुलाई 16 -- Lalitpur News: बानपुर। गांव और शहर को स्वच्छ रखने के लिए सरकार कितने भी अभियान चला ले, लेकिन धरातल पर स्थित बेहद दयनीय है। बार ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत बानपुर तो नारकीय हालातों से गुजर रहा है। यहां जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। नालियां बजबजा रही हैं। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान अभियान यहां हवा हवाई हो चला है।कस्बा में साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। कस्बा के अंदर और मुख्य मार्गों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कन्या प्राथमिक विद्यालय के पास में फैली गंदगी से उठने वाली दुर्गंध से आस पास के बाशिन्दे परेशान हैं। लोगों ने बताया कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था बदहाल है। जमा कूड़े से उठ रही दुर्गंध के कारण राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.