Lalitpur News: स्वागत द्वारों की गुणवत्ता जांचने को दो सदस्यीय कमेटी गठित
ललितपुर, जुलाई 23 -- Lalitpur News: ललितपुर। महावीर नेत्र चिकित्सालय के ठीक सामने नगर पालिका के स्वागत द्वार का ग्रेनाइट पत्थर गिरने से घायल युवती के प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी बेहद संजीदा हो गए हैं। उन्होंने शहर में नपा के बनाए सभी द्वारों की गुणवत्ता जांचने के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट उनको सौंपेंगी। जिसके बाद वह आवश्यक कदम उठाएंगे। सिविल लाइन स्थित जिला पंचायत के पास नगर पालिका परिषद ललितपुर ने एक स्वागत द्वार बना रखा है। बीते रोज इस द्वार का एक ग्रेनाइट पत्थर यहां से गुजर रही एक युवती के सिर पर जा गिरा, जिससे उसका सिर फट गया। इस दौरान एक एक और महिला को भी चोटें आईं। आस पास के लोग उनको मेडिकल कालेज ले गए। यहां गंभीर रूप से घायल युवती को भर्ती कर लिया गया। उसके सिर पर बड़ा गहरा घाव हुआ है। उसको कई टांके लगाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.