Lalitpur News: स्कूल में शिक्षामित्र की हालत बिगड़ी, मौत
ललितपुर, अक्टूबर 15 -- Lalitpur News: ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गदयाना स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र की ड्यूटी के दौरान स्कूल में ही हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। हालांकि उसके सहयोगियों ने उसे इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां थोड़ी देर तो उसका इलाज चला, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्राम गदयाना निवासी 56 वर्षीय जानकी पुत्र मठु लाल पेसे से गांव के ही स्कूल में शिक्षा मित्र था। वह निर्धारित समय से स्कूल गया था। उसने उपस्थिति रजिस्टर पर अपने हस्ताक्षर किए और अपना काम करने लगा। थोड़ी ही देर बाद उसकी स्कूल में ही तबीयत बिगड़ गई और उसे सीने में जोरदार दर्द हुआ। दर्द से तड़पता देख उसके सहकर्मियों ने उसे तत्काल स्कूल से उठाया और ललितपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां इमरजेंसी वार्ड में उपचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.