Lalitpur News: स्कूटी चोरी की और बीस हजार में बेचा
ललितपुर, अगस्त 22 -- Lalitpur News: ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय कस्बा निवासी एक ग्रामीण की स्कूटी उसके ही एक पहचान के व्यक्ति ने रात्रि में चोरी कर ली और किसी अन्य ग्रामीण को बीस हजार रूपये में बेच दी। इसकी जानकारी मिलते ही इलेक्ट्रिक स्कूटी के मालिक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। कस्बा जाखलौन निवासी द्वारिका प्रसाद पुत्र मोतीलाल रजक ने स्थानीय थाने में शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी दो जुलाई की रात्रि में उसके घर के अंदर बाड़े में खड़ी थी। ग्राम चौसा बरदेही निवासी नीरज पुत्र भगवानदास लोधी आया और चोरी छुपे उसकी स्कूटी लेकर रफूचक्कर हो गया। वह अपनी स्कूटी काफी समय तक खोजता रहा, लेकिन उसकी गाड़ी का कहीं कुछ पता नहीं चला। फिर कहीं से उसे जानकारी हुई कि उसकी स्कूटी थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.