ललितपुर, जुलाई 17 -- Lalitpur News: महरौनी। कोतवाली पुलिस के लिए चोर चुनौती बन गए हैं। कस्बा में एक के बाद एक चोरी की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस उनका खुलास भी नहीं कर पा रही है। इस बार बानपुर रोड स्थित एक मकान में देर रात चोरों ने धावा बोला और सोने व चांदी के जेवरात संग नगदी पर हाथ साफ कर दिया। महरौनी कस्बा स्थित बानपुर रोड पर माजिद खां पुत्र बिद्दे अपने परिवार के साथ मकान के बाहर गर्मी के कारण सो रहे थे। इसी दौरान चोर मौका देखकर उसके घर के अंदर घुस गए और सोने का मंगलसूत्र, चांदी की दो पायल तथा लगभग 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। इसी बीच बूंदाबांदी शुरू होने पर मकान मालिक की नींद खुल गई और वह घर के अंदर जाने लगा। आहट मिलने पर चोरों को भनक लग गई और वे मौके से फरार हो गए। जब परिवार ने घर के अंदर सामान देखा तो चोरी की जानकारी हुई। घटना के ...