ललितपुर, सितम्बर 7 -- Lalitpur News: ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मऊठाना में पांच दिन पूर्व हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस के हाथ आज भी खाली हैं। पीड़ित शिकायती पत्र लेकर कभी कोतवाली सदर तो कभी अन्य अफसरों के कार्यालय की परिक्रमा लगा रहा है। शहर के मोहल्ला मउठाना निवासी आरजब पुत्र स्वर्गीय शैलेंद्र कुमार जैन ने गत दो सितंबर को सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया था कि एक सितंबर की रात्रि करीब एक बजे उस समय अज्ञात बदमाशों ने सेंधमारी करते हुए उसके सुने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया, जब वह परिवार सहित बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर घर के दरवाजों पर लगे ताले टूटे पड़े थे। कमरों के भीतर रखी अलमारियों के कपड़े बिखरे पड़े थे। अज्ञात चोर उसके घर में रखी चार सोने की चेन, दो सोने के लॉकेट, दो सोने की अंगूठी, दो जो...