Lalitpur News: सुम्मेरा तालाब में गंदगी से संक्रामक बीमारियों की आशंका: टीटू
ललितपुर, अगस्त 30 -- Lalitpur News: ललितपुर। रविवार को कम्पनी बाग में बुन्देलखण्ड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें जल विहार त्योहार के पहले ललितपुर नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक सुम्मेरा तालाब की सफाई और गोविन्द सागर बांध से साफ पानी से उसको भरे जाने के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि सुम्मेरा तालाब शहर के मध्य स्थित है और यहां पारम्परिक ऐतिहासिक जल बिहार त्योहार पर श्रीजी का जलाभिषेक होता है। इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ सुम्मेरा तालाब पर उमड़ती है। प्राचीन तालाब का ऐतिहासिक महत्व है। इसके पानी में स्नान से चर्मरोग दूर हो जाते थे। लेकिन आज इसका पानी यदि शरीर पर लग जाये तो चर्मरोग होना तय है। यहां से गुजरने पर तीक्ष्ण बदबू सहसा दिल को झकझोर दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.