ललितपुर, जुलाई 13 -- Lalitpur News: महरौनी। मारपीट के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पहले केवल एक पक्ष के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन मामले की विस्तृत विवेचना और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। प्रारंभिक स्तर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। हालांकि विवेचना के दौरान विवेचना अधिकारी अरविंद सिंह ने घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य तथ्यों का गहन परीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: स्ट्रीट वेंडर भिड़े, जमकर हुई मारपीट जांच में दोनों पक्षों की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए दोनों ओर के ...