ललितपुर, अगस्त 4 -- Lalitpur News: साढ़ूमल। मड़ावरा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत साढ़ूमल सहित आस-पास के गांवों में पिछले एक सप्ताह से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण खरीफ की फसलें संकट में आ गई हैं। खेतों में की मिट्टी से नमी समाप्त हो चुकी है और उसमें दरारें पड़ गई है। जिस कारण किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। खरीफ के दौरान क्षेत्र की अधिकांश खेती मानसून पर निर्भर है। शुरुआती बारिश के बाद किसानों ने अच्छी पैदावार की उम्मीद में खरीफ की बुवाई कर दी थी। खेतों में लहलहाती फसल देखकर किसानों के चेहरे खिल उठे थे, लेकिन लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण अब वही फसलें कमजोर पड़ने लगी हैं। किसान कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि खेती ही उनके परिवार की आय का मुख्य स्रोत है। यदि समय पर बारिश नहीं हुई तो फसल खराब होने से आर्थिक संकट खड़ा हो जा...