ललितपुर, अगस्त 19 -- Lalitpur News: मड़ावरा। विभिन्न महत्वपूर्ण प्रपत्रों से वंचित सहरिया आदिवासियों के जन्म प्रमाण पत्र, आधार आदि दस्तावेज तैयार करके उनको शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़े जाने की महिम अब गति पकड़ चुकी है। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देशन में खंड विकास अधिकारी आजम अली इस कार्य को अपनी देखरेख में करवा रहे हैं। बीते दिनों जिलाधिकारी ने सहरिया आदिवासियों की बस्तियों में जाकर उनके जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि प्रपत्र बनाने के निर्देश अधिकारियों को जारी किए थे। इस क्रम में खंड विकास अधिकारी मड़ावरा ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत सचिन जैन को इसकी जिम्मेदारी सौंपी। उनकी अगुवाई में ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक और पंचायत सहायकों के माध्यम से सभी 30 सहारिया आदिवासी ग्राम पंचायतों में सर्वे कराया गया। यह भी पढ़ें...