ललितपुर, जुलाई 21 -- Lalitpur News: मड़ावरा। छिनौती की घटना को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को मड़ावरा थाना पुलिस ने चेकिंग और गश्त अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से मोबाइल फोन, नगदी और एक बाइक भी बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार वाजपेई के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी मड़ावरा आलोक कुमार अग्रहरि के पर्यवेक्षण में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़ावरा पुलिस ने वांछित चल रहे 19 वर्षीय राजपाल उर्फ करिया पुत्र हल्के भैय्या अहिरवार, 20 वर्षीय प्रिन्स उर्फ करिया पुत्र भुजबल अहिरवार निवासीगण ग्राम रनगांव, 20 वर्षीय जागेश्वर उर्फ जागेश पुत्र सुरेन्द्र यादव व 22 वर्षीय मानवेन्द्र उर्फ झल्लू पुत्र जुगराज लोधी निवासीगण कस्बा मड़ावरा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष ...