ललितपुर, अगस्त 7 -- Lalitpur News: सदैव क्रियाशील रखें सभी संसाधन: एसपी पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर दिए निर्देश ललितपुर। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स में परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया और कर्मियों ने ड्रिल, अनुशासन, टर्नआउट, ड्रेस कोड, शारीरिक दक्षता व सामूहिक तालमेल जांचा। फिर पुलिस बल को अनुशासन, समय पालन व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन को प्रेरित किया।इसके बाद एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर स्थित क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार व स्टोर रूम का भी जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के समुचित रखरखाव, उपलब्ध संसाधनों की स्थिति, अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन शाखा में वाहनों का निरीक्षण करके वाहनों क...