ललितपुर, जुलाई 18 -- Lalitpur News: ललितपुर। भूमि विवाद नहीं निपटने से आहत एक युवक ने तहसील सदर प्रांगण में पेड़ पर चढ़कर तौलिए के सहारे फांसी लगाने का प्रयास किया। यह देख तहसील कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने किसी तरह युवक को नीचे उतारा और उसको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पीड़ित के भाई की तबीयत बिगड़ने पर उसको भी उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया। नवागंतुक उप जिला अधिकारी देवेन्द्र पटेल तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे, तभी ग्राम सिलगन निवासी काशीराम पुत्र लक्खी कुशवाहा व रामप्रसाद पुत्र लखन परिवार के साथ आए और परिवारिक सदस्यों में चल रहे भूमि विवाद के निस्तारण की बात करने लगे। दोनों ने गांव के विपक्षी पर उसके परिवार की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। अफसरों ने दूसरे पक्ष रतन पुत्र ...