ललितपुर, अगस्त 28 -- Lalitpur News: ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कपासी में दो भाइयों के बीच विवाद के दौरान एक भाई ने अपने ही दूसरे भाई के साथ गाली गलौज, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के संबंध में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने विपक्षी भाई सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ग्राम कपासी निवासी रमेश पुत्र कोउदे ने थाना जाखलौन पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उसका अपने ही सगेभाई सुतन पुत्र कोउदे के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बीती देर रात्रि उनके बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान उसके भाई ने एक परिजन के साथ मिलकर गाली-गलौज व मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। थाना जाखलौन पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर पीड़ित दोनों विपक्षियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...