Lalitpur News: सखी वन स्टॉप सेन्टर से नदारत मिलीं सुरक्षा कर्मी
ललितपुर, अगस्त 13 -- Lalitpur News: ललितपुर। अपर जिला जज एवं प्रभारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने देवप्रिय सारस्वत ने सखी वन स्टॉप सेन्टर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनको महिला सुरक्षा कर्मी और एक कर्मचारी नदारत मिले। उन्होंने केंद्र आने वाली महिलाओं की सहायता के निर्देश दिए। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेखों, प्रकरण पंजिकाओं तथा महिलाओं व बालिकाओं को प्रदान की जा रही विधिक एवं परामर्श सेवाओं का गहनता से परीक्षण किया। सेन्टर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला पुलिस सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी नियत है, लेकिन निरीक्षण के समय वह उपस्थित नहीं मिलीं। गार्ड ऋषि कुमार वर्दी में नहीं थे। सेन्टर में नियुक्त कर्मचारी जयकुमार तामिया उपस्थित नहीं पाये गये। पूछने पर बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.