Lalitpur News: श्रीकृष्ण की भक्ति में झूमे श्रद्धालु
ललितपुर, सितम्बर 10 -- Lalitpur News: किसरदा। महरौनी के बैदपुर गांव स्थित बैदपुर धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दही-मटकी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और दही-मटकी कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दही-मटकी फोड़ने के लिए युवाओं की कई टोलियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। ऊंचाई पर बांधी गई मटकी को फोड़ने के लिए युवाओं ने मानव पिरामिड बनाया। कई प्रयासों के बाद जब टीम ने मटकी फोड़ी तो पूरा परिसर जय श्रीकृष्ण और नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। मटकी फूटते ही श्रद्धालुओं ने जमकर उत्साह मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान भज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.