Lalitpur News: शिविरार्थियों को साधना संग सिखाए जा रहे संस्कार
ललितपुर, सितम्बर 24 -- Lalitpur News: मड़ावरा। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी में गणिनी आर्यिका 105 विन्ध्यश्री माताजी ससंघ के मंगल सान्निध्य में दशलक्षण महापर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दस दिवसीय संस्कार साधना शिविर में सैकड़ों श्रावक श्राविकाएं व्रत, उपवास, ध्यान, स्वाध्याय संग धार्मिक क्रियाओं के माध्यम से आत्मविशुद्धि की साधना कर रहे हैं। यहां प्रतिदिन सुबह पांच से रात्रि नौ बजे तक चलने वाले शिविर में आर्यिका 105 विन्ध्यश्री माताजी के निर्देशन में ध्यान, अभिषेक, शांतिधारा, दशलक्षण धर्म पूजन, तत्त्वार्थसूत्र का स्वाध्याय, विधान, प्रवचन, महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। पूरे क्षेत्र का वातावरण जिनवाणी, भक्ति और साधना से आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.